फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिले के बेटे का साउथ एशियन खेलों में चयन

Sat, 15 Jun 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। जिले के लाडले ने बंगलूरू में शॉटपुट खेल के ट्रायल में स्वर्ण पदक जीता है। इसके बाद खिलाड़ी निखलेश का चेन्नई में होने वाले साउथ एशियन खेलो के लिए चयनित किया गया है। निखलेश खरखौदा स्थित चौ. प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का छात्र है। पदक विजेता खिलाड़ी का विद्यालय में लौटने पर माला पहनाकर स्वागत किया गया है।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि निखलेश एक उभरता हुआ खिलाड़ी है। इससे पहले भी निखलेश ने राष्ट्रीय शॉटपुट प्रतियोगिता में व राष्ट्रीय स्कूली खेलो में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। निखलेश ने अब तक छह बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि निखलेश से साउथ एशियन खेलो में भी पदक जीतने की पूरी उम्मीद है। इस दौरान कन्या कॉलेज खरखौदा व चौ. प्रताप सिंह मेमोरियल शिक्षा समिति के प्रधान वेद प्रकाश पहलवान, सतप्रकाश न, प्राचार्य दया दहिया, डॉ. सुबोध दहिया व निखलेश के पिता देवेंद्र दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें