फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जेईई मेंस की परीक्षा में छाए जिले के होनहार

Thu, 25 Apr 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेंस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें जिले के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सोनीपत शहर के मंडी क्षेत्र निवासी लक्ष्य जैन ने 99.2 पर्सेंटाइल, कृष ढुल ने 98.9 पर्सेंटाइल व मनन अरोड़ा ने 98.56 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन किया है। यह तीनों शिवा शिक्षा सदन स्कूल के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन

जेईई मेंस परीक्षा में 99.2 पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले लक्ष्य जैन ने बताया कि वह बचपन से ही इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने शुरू से ही लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए प्रयास किया। कक्षा में जो भी कुछ पढ़ाया जाता था, उसे घर पर आकर दोहराता था। कुछ समझ नहीं आता तो अगले दिन स्कूल में जाकर शिक्षक से पूछता था। उन्होंने बताया कि सफलता पाने के लिए मेहनत जरूरी है। इसका लाभ मिला और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाया। स्कूल निदेशक अरुण बंसल ने जेईई मेंस में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें