फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विवाह शगुन योजना का लाभ लें जिलावासी : डीसी

Thu, 05 Feb 2026 06:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने जिले के लोगों से मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने और बेटियों के विवाह के लिए प्रोत्साहन देना है।
आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। www.shadi.edisha.gov.in पोर्टल पर जाकर विवाह पंजीकरण और मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदक को अपनी बेटी के विवाह के बाद 6 माह के भीतर विवाह पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की जाती है जिसमें अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, टपरीवास जाति के लाभार्थियों (जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक हो) की बेटियों के विवाह पर 71 हजार अनुदान राशि प्रदान की जाती है।
पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के व्यक्तियों (जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक हो) की बेटियों के विवाह पर 41 ह जार रुपये अनुदान राशि दी जाती है। सभी वर्गों की विधवा, अनाथ, तलाकशुदा, बेसहारा महिलाओं और उनके बच्चों की बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ी महिलाओं (जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक हो) की शादी के लिए भी 41 हजार रुपये सहायता राशि दी जाती है। इसके साथ इस योजना के तहत यदि विवाह में दोनों वर-वधू दिव्यांग हैं तो उन्हें 51 हजार रुपये अनुदान राशि दी जाएगी। अगर केवल वर या वधू दिव्यांग है तो 41 हजार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें