फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कोरोना मुक्त होने की तरफ बढ़ा, पिछले महीने 7.5 हजार तक थे सक्रिय मरीज, अब सिर्फ 42

विज्ञापन
मलिकपुर के सरकारी स्कूल में युवती को वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
जहां पिछले महीने कोरोना ने खूब कहर बरपाया था, वहीं अब जिला कोरोना मुक्त होने की तरफ बढ़ रहा है। जिले में पिछले महीने साढ़े सात हजार तक सक्रिय मरीज थे तो यहां छह लोगों तक मौत हो रही थी। लेकिन अब कोरोना के सक्रिय मरीज केवल 42 रह गए हैं और जिस तरह के हालात हैं, उससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि जिला जल्द कोरोना मुक्त हो जाएगा। इसके लिए लोगों को पहले की तरह एहतियात बरतनी होगी और कोरोना से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन करते रहना होगा।
विज्ञापन

कोरोना के केस मार्च में बढ़ने शुरू हुए थे तो अप्रैल में संक्रमितों का ग्राफ काफी ऊपर पहुंच गया था। जिसके बाद मई के शुरुआत में जिले में प्रतिदिन 1200 तक संक्रमित मिल रहे थे और उसने आम लोगों के साथ ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग तक के लिए परेशानी को बढ़ा दिया था। जिससे मई में कोरोना के सक्रिय मरीज भी साढ़े सात हजार से ऊपर पहुंच गए थे और उसको देखते हुए हालात जल्द सुधरते नहीं दिख रहे थे। लेकिन कोरोना का कहर धीरे-धीरे कम होना शुरू हुआ तो अब केस भी प्रतिदिन पांच से कम मिल रहे हैं, जिससे जिले में सक्रिय केस केवल 42 रह गए हैं। जहां जिले में कुछ दिन पहले तक कोरोना संक्रमित करीब छह लोगों की मौत प्रतिदिन हो रही थी और कोरोना के मरीज कम होने के बाद भी मौत का सिलसिला नहीं थम रहा था, लेकिन अब पिछले कई दिन से संक्रमितों की मौत का सिलसिला भी थमना शुरू हो गया है।
पिछले महीने के मुकाबले कोरोना का असर काफी कम हुआ है, लेकिन लोगों को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते रहना होगा। अगर लोगों ने लापरवाही बरती तो परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

- डॉ. जेएस पूनिया, सीएमओ
---------------------
एक संक्रमित मिला तो आठ मरीजों को छुट्टी मिली
जिले में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैला था, उसी तेजी से अब संक्रमण कम हो रहा है। राहत की खबर यह है कि मंगलवार को किसी भी व्यक्ति की मौत कोरोना से नहीं हुई है। संक्रमित दर काफी नीचे पहुंच गई है तो रिकवरी रेट काफी ऊपर पहुंच गया है।
जिले में मंगलवार को मात्र एक संक्रमित मिला है। यहां संक्रमितों की संख्या 47 हजार 380 हो गई है। मंगलवार को संक्रमितों से ज्यादा 8 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 47 हजार 85 मरीज ठीक हो चुके हैं और 42 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 0.07 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक कोरोना से 253 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए संक्रमण से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराने के साथ होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है।
6323 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से युवाओं के साथ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया।
मंगलवार को 18 से 44 वर्ष तक के 4738 लोगों, 386 बुजुर्गों ने वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा तीन स्वास्थ्य कर्मियों व छह फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई गई। 45 वर्ष से ज्यादा आयु के 1190 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस तरह मंगलवार को 6323 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। गांव मलिकपुर में लगे शिविर के दौरान 173 लोगों को वैक्सीन लगी। इस दौरान सरपंच बबीता, धर्मेंद्र, डॉ. सतीश, डॉ. प्रवीन, एएनएम राजवंती, आशा वर्कर प्रीति, सीमा, सुषमा, पुनीता आदि मौजूद रहे।
महिला विवि के आयुर्वेदिक कॉलेज में 81 को लगी वैक्सीन
बीपीएस महिला विवि के माडू सिंह मेमोरियल आयुर्वेदिक कॉलेज में मंगलवार को टीकाकरण शिविर लगाया गया। 81 व्यक्तियों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ. नीलम मलिक के अलावा डॉ. एपी नायक, प्रिंसिपल डॉ. विजय कौशिक, डीन डॉ. महेश दाधीच, डॉ. टीना कपूर आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ, जजपा के बरोदा हलका के प्रवक्ता डॉ. राममेहर राठी ने गांव धनाना में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाते हुए अन्य को भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें