सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इनमें अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियां विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागिता करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग की तरफ से विभिन्न मुकाबले सोनीपत के सेक्टर चार स्थित खेल परिसर और विद्यालयों में कराए जाएंगे। जिलास्तरीय प्रतियोगिता 11 अगस्त से शुरू होगी। विजेता विद्यार्थियों को राज्यस्तरीय खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। श्रीजी इंटनेशनल स्कूल मुरथल में तीरंदाजी व तलवारबाजी की स्पर्धा होगी।
11 व 12 अगस्त को पुरुष मुकाबले और 13 व 14 अगस्त को महिला मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। ब्राइट स्कॉलर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निशानेबाजी की स्पर्धाएं होगी। इसमें 11 व 12 अगस्त को पुरुष मुकाबले और 13 व 14 अगस्त को महिला मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। गेटवे इंटरनेशल स्कूल में तैराकी की स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी।
11 व 12 अगस्त को पुरुष मुकाबले और 13 व 14 अगस्त को महिला मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। जिम्नास्टिक स्पर्धा लिटल एंजल्स स्कूल में, भारोत्तोलन स्पर्धा प्रताप स्कूल खरखौदा होगी। 11 व 12 अगस्त को पुरुष मुकाबले और 13 व 14 अगस्त को महिला मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। लिटल एंजल्स स्कूल में बैंडमिंटन की स्पर्धा आयोजित की जाएगी।
19 व 20 अगस्त को पुरुष मुकाबले और 21 अगस्त को महिला मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। स्केटिंग स्पर्धाएं साउथ प्वाइंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुक्केबाजी, टेनिस और टेबल टेनिस स्पर्धाएं भी लिटल एंजल्स स्कूल में कराई जाएंगी। 18 व 19 अगस्त को पुरुष मुकाबले और 20 व 21 अगस्त को महिला मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
इंडियन मॉडर्न स्कूल में जूडो प्रतियोगिता, साउथ प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल मुरथल में कबड्डी, लखीराम मेमोरिल स्कूल हलालपुर में नेटबॉल स्पर्धा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर में खो-खो और आरपीएस स्कूल गन्नौर में वालीबाल स्पर्धा, एसएम हिंदू स्कूल में योगासन स्पर्धा कराई जाएगी। 18 व 19 अगस्त को पुरुष मुकाबले और 20 व 21 अगस्त को महिला मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
सीआरजेड स्कूल में हाॅकी मैदान में पुरुष खिलाड़ियों के लिए 18 व 19 अगस्त को मुकाबले कराए जाएंगे। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रीतम सिवाच अकादमी में 20 व 21 अगस्त को महिला हॉकी मुकाबले कराए जाएंगे। जीडी गोयंका स्कूल में क्रिकेट स्पर्धा 18 से 20 अगस्त को पुरुष खिलाड़ियों के लिए और 21 अगस्त को महिला खिलाड़ियों के लिए की जाएगी।
शेरसिंह पब्लिक स्कूल गोहाना में साइक्लिंग, जानकीदास कपूर स्कूल सेक्टर-14 में शतरंज, सर छोटूराम स्कूल रतगढ़ में बास्केटबॉल, ब्राइट स्कॉलर स्कूल में ताइक्वांडो स्पर्धा, सुभाष स्टेडियम में हैंडबॉल स्पर्धा हाेगी। 18 व 19 अगस्त को पुरुष मुकाबले और 20 व 21 अगस्त को महिला मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
गुरु हनुमान अखाड़ा लड़सौली में 11 से 13 अगस्त तक पुरुषों के कुश्ती मुकाबले और ममता मॉडर्न स्कूल में 14 अगस्त को महिला पहलवानों के मुकाबले कराए जाएंगे। बाल भारती विद्यापीठ गोहाना में कराटे स्पर्धा 19 व 20 अगस्त को लड़कियों के लिए और 21 अगस्त को लड़कों के लिए आयोजित होगी।
स्वर्णप्रस्थ स्कूल में फुटबाॅल प्रतियोगिता और आरपीएस गन्नौर में सॉफ्टबॉल स्पर्धा 18 व 20 अगस्त को लड़कों के लिए और 21 अगस्त को लड़कियों के लिए आयोजित होगी। सेक्टर-4 खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स स्पर्धाएं लड़कों के लिए 26 अगस्त और लड़कियों के लिए 25 अगस्त को कराई जाएंगी।