फोटो 31- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित नव दुर्गा शक्ति सिद्धपीठ मंदिर में श्रीराम भक्त हनुमंत कथा स
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित नव दुर्गा शक्ति सिद्धपीठ मंदिर में श्री रघुबीर दल की ओर से चल रही तीन दिवसीय श्रीराम भक्त हनुमंत कथा संपन्न हुई। कथा में रविवार को तरुणपाल महाराज व लखनपाल महाराज ने भगवान श्री हनुमान जी के बल, बुद्धि व भक्ति का वर्णन करते हुए श्री हनुमंत राजतिलक प्रसंग का वर्णन किया।
इससे पहले कथा का शुभारंभ श्री रघुबीर दल के पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना व ज्योत प्रज्वलित करके किया। लखनपाल महाराज व तरुण पाल महाराज ने हनुमंत कथा का वर्णन करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। धर्म की राह ही उज्ज्वल भविष्य के मार्ग को प्रदर्शित कर सकती है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम व हनुमान जी के भजनों पर नृत्य किया। कथा उपरांत संस्था के सदस्यों ने हवन कर पूर्णाहुति डाली। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में श्री रघुवीर दल के प्रधान डॉ. प्रवीन शर्मा, डॉ. धीरज आहुजा, विपुल, अंकित चोपड़ा, वरुण, विकास पाठक, मुरली मनोहर, अनुपम शर्मा, मोहित मलिक, हर्ष शर्मा, दिनेश खोसला, नीरज, पंकज रोहिल्ला, देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे।