सोनीपत। जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्यमंत्री व जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष गौरव गौतम करेंगे।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि बैठक में लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में 15 परिवाद सुने जाएंगे। संवाद