फोटो 01- सोनीपत के जिला पार्षद संजय बड़वासनी। स्रोत : स्वयं
सोनीपत। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सोनीपत से जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने जिला परिषद से मिलने वाले अपने एक साल के वेतन को भारतीय सेना को देने का वादा किया।
वह 6 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से मिलने वाले कुल एक वर्ष के 72 हजार रुपये वेतन को सेना के लिए देंगे।
उन्होंने कहा कि हर देशवासी को इस तनावपूर्ण माहौल में एकजुट होना चाहिए। अगर सरकार इस माहौल के बीच उन्हें सेना की सेवा की जिम्मेदारी देती है तो वह इससे भी पीछे नहीं हटेंगे। बड़वासी ने कहा कि सरकार और सेना जिस तरीके से आतंकवादी के खिलाफ संघर्ष कर रही हैं वह सराहनीय है। हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम सभी संगठित होकर अपने देश व मातृभूमि की रक्षा के लिए आगे आएं।
अगर सेना की सेवा व संघर्ष के समय सरकार उन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपती है तो वह बॉर्डर पर जाकर सेना की सेवा के लिए तैयार हैं। बड़वासनी ने कहा कि देशहित सर्वोपरि है। सभी देशवासियों, कर्मचारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि वह योगदान में आगे आएं। समय आने पर भारतीय सेना के लिए जो भी योगदान होगा वह पीछे नहीं हटेंगे।