फोटो 02: सोनीपत लघु सचिवालय में पंचायती राज का पुतला अपने कंधे पर रखकर विरोध जताते जिला पार्षद
सोनीपत। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने साथी पार्षदों के साथ लघु सचिवालय में हरियाणा पंचायती राज का पुतला अपने कंधे पर रखकर व गले में रस्सी बांधकर प्रदर्शन किया। धरनास्थल से एडीसी कार्यालय के गेट तक पुतला लेकर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने गेट बंद करके जिला पार्षद को रोककर पुतला बैठक में ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद पार्षद ने कार्यालय के दीवार के साथ तार पर ही पुतला टांग दिया।
बड़वासनी ने गांवों के विकास के लिए जिला प्लान कमेटी (डीपीसी) का गठन करने की मांग की। कांग्रेस सरकार में जिला पार्षदों को गांवों के विकास के लिए हर साल अलग से 10-10 लाख रुपये दिए जाते थे। कई वर्ष से वह लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने सांसदों, विधायक व सरपंचों की तर्ज पर पेंशन देने की मांग की। इसके अतिरिक्त वार्ड के प्रत्येक निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पार्षदों को कार्यकारी शक्तियां दी जानी चाहिए।