- 10 दिसंबर तक प्रपत्रों का निपटान, 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूचियों को अपडेट व संशोधित समय-सारणी जारी की गई है। अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट (एएसडीडी) मतदाताओं के गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रह और निपटान के लिए अलग-अलग समय-सीमा निर्धारित की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि गणना प्रपत्र तैयार करने और प्रिंट करने का कार्य 18 नवंबर तक पूरा किया जाएगा। वहीं, 18 से 30 नवंबर तक 2 लाख 36 हजार 651 मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रह किया जाएगा। इसके बाद 10 दिसंबर तक प्रपत्रों के निपटान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दावों एवं आपत्तियों के निपटान की अवधि 31 जुलाई से 15 दिसंबर तक निर्धारित है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 दिसंबर को होगा।