फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में शौर्य प्रदर्शन

Tue, 27 May 2025 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत में मुरथल रोड पर ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में शौर्य प्रदर्शन के रूप में निकाली ग
विज्ञापन
सोनीपत। मातृ शक्ति जागृति मंच की ओर से मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में शौर्य प्रदर्शन किया गया। यह यात्रा देवडू रोड, मुरथल रोड, अग्रसेन चौक, जीवन विहार होते हुए देवडू रोड पर संपन्न हुई। यात्रा का संचालन संयोजक पिंकी व नीतू त्यागी ने किया।
विज्ञापन

संयोजक पिंकी व नीतू त्यागी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की ओर से पर्यटकों की हत्या करने का बदला लेकर भारतीय सेना ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया है। अब भारत आतंकवाद का सफाया करने वाले देशों का नेतृत्व करेगा। सेना ने आतंकवादियों को सबक सिखाकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से आतंकवादियों ने निर्दोष माताओं-बहनों का सिंदूर मिटाने का काम किया था, उसी का बदला सिंदूर ऑपरेशन के माध्यम से लिया गया है। शौर्य प्रदर्शन में आदर्श नगर, शिव कॉलोनी की महिलाएं, विद्यार्थी, विश्व हिंदू परिषद के सदस्य और दुर्गा वाहिनी के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान विहिप के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राकेश रोहिल्ला, विनेश, कृष्ण, किरण सैनी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें