फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भुरान पाने में पानी की जगह सप्लाई हो रही बीमारी

Wed, 04 Feb 2026 06:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव खांडा में जन स्वास्थ्य विभाग की सप्लाई में आ रहा दूषित पानी। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। खांडा गांव के भुरान पाने के ग्रामीण चार महीने से पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। जो पानी आ रहा है वह भी दूषित है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की ओर से चौथे या पांचवें दिन पानी सप्लाई किया जा रहा है वह भी दूषित। जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
ग्रामीण सुनील, सतप्रकाश, विजय, कपिल व कृष्ण ने कह कि उनके घरों में कई-कई दिन बाद पानी आता है। मुश्किल से आधे घंटे की सप्लाई दी जाती है। शुरुआत में दूषित पानी आता है। दुर्गंध के कारण पानी के पास खड़ा होना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पानी को पीना तो दूर हाथ-पैर धोने या दूसरे घरेलू काम में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। गांव में बीमारी फैलने का खतरा है। मजबूरी में लोगों को निजी टैंकरों या अन्य वैकल्पिक स्रोतों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग तुरंत जांच कर लीकेज को दूर करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें