फोटो : 26: सोनीपत में कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान की बैठक में मौजूद सांसद वर्षा गायकवाड़। प्र
सोनीपत। जिला कांग्रेस कमेटी की कांग्रेस भवन में संगठन सृजन अभियान के तहत जिलास्तरीय पार्टी विभागों एवं सामाजिक संगठनों की बैठक का आयोजन किया गया। महाराष्ट्र से सांसद एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में देशभर में बिना किसी गुटबाजी और भेदभाव के पूरी ईमानदारी से संगठन का सृजन किया जा रहा है। इस बार सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उनको उनकी पूरी भागीदारी संगठन में दी जाएगी।
इस बार न कोई सिफारिश न कोई अन्य कारक संगठन सृजन में काम कर पाएगा। पार्टी सिर्फ ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही ताकत देने का काम करने जा रही है। इस अवसर पर बरोदा विधायक इंदूराज नरवाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, जगबीर मलिक, प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा, कार्यालय प्रभारी प्रेमनारायण गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।