फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पहली मेरिट के दाखिले के बाद 15 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

Sat, 28 Jun 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24- सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के लिए प्राचार्य कक्ष के
विज्ञापन
सोनीपत। स्नातक में दाखिला प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रही। विद्यार्थियों ने पोर्टल से फीस चालान निकलवाकर महाविद्यालयों में दाखिला फीस जमा करवाई। पहली मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी दो दिन और फीस जमा कर सकेंगे। दाखिले के बाद 15 जुलाई से इन विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

सूची जारी होने के दूसरे दिन जिला के अधिकतर महाविद्यालयों में सूची के आधार पर करीब 25 फीसदी विद्यार्थियों ने अपनी दाखिला फीस जमा करवाई। विद्यार्थी फीस चालान निकलवाकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाने में व्यस्त रहे। महाविद्यालयों में 26 जून दोपहर को प्रथम मेरिट सूची चस्पा की गई थी। प्रथम सूची के आधार पर चयनित विद्यार्थी 30 जून तक अपनी फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकेंगे। जिला के 23 राजकीय, निजी व एडिड महाविद्यालयों में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 13562 सीटें तय की गई हैं। निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों को ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन फीस जमा करवाने की छूट प्रदान की गई है। वहीं प्रथम मेरिट सूची के बाद शेष विद्यार्थियों को दूसरी व तीसरी मेरिट सूची का इंतजार है।

महाविद्यालय में पहली वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थी दाखिला फीस जमा करवाने के साथ अपने दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंचें। दूसरे दिन महाविद्यालय में 25 फीसदी विद्यार्थियों ने अपनी दाखिला फीस जमा करवाई। इन विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय में 15 जुलाई से कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी। -अर्चना गुप्ता, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें