जिंदल ग्लोबल सोसायटी में आयोजित हिंदू सम्मेलन में पहुंचने पर विधायक कृष्णा गहलावत व देवेंद्र कौ
सोनीपत। राठधना रोड स्थित जिंदल ग्लोबल सोसायटी में जिंदल क्लब हाउस की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की एकता पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि भारत की शक्ति उसकी सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता में निहित है। ऐसे सम्मेलन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
गन्नौर पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक ने कहा कि यह सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि हमारी पहचान और परंपराओं का उत्सव है। ऐसे मंच समाज को जागरूक करने और आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।
कार्यक्रम में स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज, राई विधायक कृष्णा गहलावत, गन्नौर के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, जिला उपाध्यक्ष पुनीत राई तथा समाजसेवी देवेन्द्र गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।