सोनीपत। पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादयान ने मंगलवार को अपने कार्यालय में कम्युनिटी लाइजन ग्रुप (सीएलजी) सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान कानून व्यवस्था, जनसहयोग और पुलिस-जनता समन्वय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
पुलिस उपायुक्त ने सीएलजी सदस्यों को पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने व समाज में शांति और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सीएलजी सदस्य छोटी आपराधिक घटनाओं और पारिवारिक विवादों के समाधान में सहयोग कर सामाजिक सौहार्द को मजबूत कर सकते हैं। बैठक में सदस्यों से पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने संबंधी सुझाव भी लिए गए। सीएलजी सदस्यों ने पुलिस के साथ मिलकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।