फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी : 15 वार्ड में नहीं हो रही सफाई, कूड़ा उठान भी बंद

Thu, 23 Jan 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरना देते संविदा सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। संविदा कर्मियों के आठ दिन से हड़ताल पर जाने से शहर में गंदगी बढ़ने लगी है। इसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ रही है। मंगलवार को घर-घर और प्वाइंटों से कूड़े का उठान नहीं किया। इससे विभिन्न पॉइंटों पर दिनभर कूड़े के ढेर लगे रहे। संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें दो माह का बकाया वेतन नहीं मिलेगा तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बुधवार को भी निगम कार्यालय के गेट पर धरना जारी रखा। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से वार्ड 1, 2, 11, 12, व 13 को छोड़ बाकी 15 वार्ड में सफाई नहीं हो हो रही। इससे कॉलोनियों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उठान न किए जाने से सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। 27 अगस्त 2024 को सफाई का टेंडर खत्म हो गया था। उसके बावजूद निगम प्रशासन ने कोई टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की। इससे कर्मियों के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। बुधवार को कूड़े का उठान नहीं किया गया। वाहनों पर कार्यरत चालक व सहायक एकत्रित होकर काम छोड़कर वेतन की मांग कर रहे थे। इस दौरान जिला प्रधान राजाभाई, इकाई प्रधान भारत कंडेरा, मुकेश कर्मा, विजय तोमर, रवींद्र, अमित, प्रवीण बोहत, राकेश, रविंद्र, प्रवीण, सुनील, माया, पिंकी, उषा, अंजू, रेखा, प्रमिला मौजूद रहे।
विज्ञापन

234 पे रोल कर्मचारी कर रहे काम
वार्ड नंबर 1, 2, 11, 12, व 13 में 80 पक्के सफाई कर्मचारी, 234 पे रोल कर्मचारी काम कर रहे हैं। बाकी 15 वार्ड में 980 संविदा कर्मियों से काम लिया जाता है। टेंडर खत्म होने के बाद संविदा कर्मियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा। नगर निगम कार्यालय के गेट पर संविदा सफाई कर्मचारियों के समर्थन में नगर पालिका कर्मचारी संघ की जिला उपप्रधान सुनीता पहुंची। उन्होंने कहा कि अगर कर्मियों की मांग का समाधान जल्द नहीं किया तो जिलाभर में सफाई कार्य बंद कराया जाएगा।

कंपनी कर्मियों ने भी काम बंद कर दिया था। कंपनी अधिकारियों को बुलाकर कहा कि वह अपने कर्मियों को वेतन जारी करें। कूड़ा उठान नहीं करने पर जुर्माना भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुंदर मलिक, सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें