फोटो 03- सोनीपत बस अड्डे पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
सोनीपत। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। पुलिस लाइन मैदान में पुलिस, एनसीसी व एनएसएस की परेड में शामिल विद्यार्थियों को लाने-ले जाने के लिए बुधवार को रोडवेज की पांच बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गई। इससे लोकल रूटों पर यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। डीआई कर्मबीर ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले जिलास्तरीय समारोह की रिहर्सल की जा रही है। इसमें बुधवार को पांच बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजा गया है। इससे कई लोकल रूटों पर यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ी हैं।