फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यूनिटी टी-20 ट्राई सीरीज में दिनेश राणा बने मैन ऑफ द मौच

Sat, 28 Mar 2026 05:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : पंजाब के मोहाली में यूनिटी टी20 ट्राई-सीरीज का खिताब जीतने वाली हरियाणा टीम के ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने पंजाब के मोहाली में 23 से 27 मार्च तक खेले गए यूनिटी टी-20 ट्राई सीरीज का खिताब जीत लिया। फाइनल में सोनीपत के खिलाड़ी दिनेश राणा ने 60 गेंदों पर 97 रन की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।
हरियाणा ने अपने अभियान की शुरुआत पंजाब के खिलाफ 13 रन की जीत से की थी। इसके बाद मध्य प्रदेश को 3 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल में हरियाणा का सामना पंजाब से हुआ। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में हरियाणा ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से मैच जीत लिया। दीपक चहल ने 41 रन जबकि कप्तान बलराम कौशिक ने 23 रन बनाए। प्रतियोगिता पंजाब व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित की गई थी। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें