फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाईके त्यागी दोबारा से बनने सेफ इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन

Sat, 28 Mar 2026 05:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन की शुक्रवार को हुई बैठक में संगठन को और मजबूत व सक्रिय बनाने पर विमर्श किया गया। इसमें वाईके त्यागी को दोबारा से चेयरमैन, संजय सिंगला को प्रधान, प्रवीण वर्मा को उपप्रधान, अधिवक्ता अरविंद मित्तल को सचिव, दिनेश कुच्छल को सह सचिव व सतीश ठेकेदार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। शालू त्यागी को महिला प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

चेयरमैन वाईके त्यागी ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर व जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना है। आने वाले समय में इन कार्यों को और व्यापक स्तर पर किया जाएगा। चुने गए पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्व को निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सभी ने संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलजुल कर और अधिक मेहनत करने की बात कही। समाजहित के कार्यों में कोई कमी नहीं आने देने का वचन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें