फोटो :07: नव निर्वाचित प्रधान के साथ स्कूलों के संचालक। एसोसिएशन
सोनीपत। राई ब्लॉक के प्राइवेट स्कूल संचालकों की बैठक मुरथल में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नैन्सी शिक्षा निकेतन स्कूल के संचालक दिनेश चौहान को हरियाणा यूनाइटेड स्कूल एसोसिएशन, राई का प्रधान चुना गया।
नवनियुक्त प्रधान दिनेश चौहान ने सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वह एसोसिएशन की एकता, शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूल संचालकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों को सामूहिक प्रयासों से सुलझाया जाएगा। बैठक में उपस्थित स्कूल संचालकों ने दिनेश चौहान को बधाई दी। बैठक में महावीर चौहान, जयकरण झंझानिया, जयभगवान आंतिल, मुकेश कुमार, योगराज भारद्वाज, जोगेंद्र आंतिल, सत्यनारायण आंतिल, नरेंद्र धीमान, चांद आंतिल, सतीश चौहान, शील कुमार, अजय मनौली, रमेश कौशिक मौजूद रहे।