फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर निगम चुनाव के लिए डीआईजी हामिद पुलिस चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त

Tue, 21 Apr 2026 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने नगर निकायों के आम चुनाव-2026 के अंतर्गत सोनीपत नगर निगम के महापौर एवं पार्षदों के चुनाव के लिए राज्य अपराध शाखा के डीआईजी हामिद अख्तर को पुलिस चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। चुनाव 10 मई को होंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि आयोग की जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन प्रक्रिया 21 से 25 अप्रैल तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को की जाएगी जबकि उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल निर्धारित की गई है।
इसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन व अंतिम प्रत्याशी सूची भी प्रकाशित की जाएगी। मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा व मतगणना 13 मई को सुबह 8 बजे से आरंभ होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक (पुलिस) के रूप में हामिद अख्तर 24 अप्रैल को सोनीपत पहुंचकर चुनाव संबंधी कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
ये रहेंगी प्रमुख जिम्मेदारियां
संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण, अवैध नकदी, शराब एवं अन्य प्रलोभनों के वितरण पर रोक, अवैध हथियारों की आवाजाही पर निगरानी व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें