फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन्हांसमेंट के विरोध में सेक्टर के लोगों का हुडा कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
हुडा कार्यालय पर एन्हांसमेंट के विरोध में धरने पर बैठे सेक्टर के लोग - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। ज्वाइंट वेलफेयर एसोसिएशन हुडा सेक्टर्स सोनीपत के बैनर तले मंगलवार को सेक्टरों में रहने वाले लोगों ने एन्हांसमेंट के विरोध में हुडा कार्यालय पर धरना दिया। जहां एन्हांसमेंट में मोटी रकम वसूलकर भी सुविधाएं नहीं देने का आरोप लगाते हुए सरकार व हुडा अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र राठी ने बताया कि प्रदेश सरकार एन्हांसमेंट के नाम पर सेक्टरों में रहने वाले लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। करीब दो वर्ष से लोग एन्हांसमेंट की रिकेलकुलेशन करवाने के लिए आंदोलनरत है, लेकिन सरकार झूठे वादे के सिवाय कुछ नहीं कर रही। इससे पहले निगम चुनाव से पहले पहले सरकार दिसंबर माह में 15 प्रतिशत ब्याज माफी की घोषणा कर चुकी है। दूसरी ओर सरकार तीन सेवानिवृत्त जजों की कमेटी की रिपोर्ट को भी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। इसलिए सरकार अपनी ही गलतियों पर पर्दा डालना चाहती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने 31 जुलाई तक एन्हांसमेंट की रिकेलकुलेशन नहीं की तो 1 अगस्त से जिलेवार हुडा मुख्यालय पंचकूला में धरना शुरू होगा। इस दौरान सेक्टर-23 आरडब्ल्यूए के प्रधान रामधन मलिक, महासचिव बलजीत दहिया, सेक्टर-13 आरडब्ल्यूए के महासचिव जयदेव अरोड़ा, दयाचंद बागड़ी, राजकुमार राणा, सतपाल तोमर, ओमप्रकाश सैनी, ओमप्रकाश आंतिल, महावीर सिंह, गुरुदयाल चौपड़ा, मास्टर सूबेसिंह, एसएस भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें