फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 8वीं पैदल निशान यात्रा में बाबा श्याम की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Mon, 03 Nov 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 15: पैदल निशान यात्रा के दौरान बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करते विधायक देवेंद्र कादिय
विज्ञापन
गन्नौर। रविवार को श्री श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर द्वादशी संकीर्तन मंडल द्वारा 8वीं भव्य पैदल निशान यात्रा गन्नौर से चुलकाना धाम तक निकाली गई। यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ रेलवे रोड स्थित शिव पार्क से किया गया। बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक देवेंद्र कादियान ने श्याम ध्वज उठाकर यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बाबा श्याम के प्रति श्रद्धा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक भाईचारे और आपसी प्रेम की भावना को भी मजबूत करती है। यात्रा मार्ग में श्रद्धालु गीत-संगीत और भजन कीर्तन के साथ चलते रहे। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने मिलकर बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया।
आयोजक सुनील दीवान ने बताया कि 4 नवंबर को शाम सवा 6 बजे बादशाही रोड स्थित दीवान गार्डन में बाबा श्याम के नाम संकीर्तन का आयोजन होगा। इस अवसर पर कलकत्ता से गायक संजय मित्तल, विजय राजपूत, सुनील शर्मा और ट्विंकल शर्मा भजनों के माध्यम से बाबा श्याम की महिमा का बखान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें