फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तुलसी पूजन व दीपदान कर निकाली हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी

Mon, 03 Nov 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के रामनगर में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्य।
विज्ञापन
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति ने कार्तिक माह को लेकर रविवार को हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालकर प्रभु का गुणगान किया गया। प्रभातफेरी वेस्ट रामनगर स्थित भागवत तत्व दास के निवास पर तुलसी पूजन व दीपदान के साथ प्रारंभ की गई। हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी में समिति सदस्यों ने रामनगर क्षेत्र में हरि गुणगान किया। प्रभातफेरी का मार्ग में विभिन्न जगह स्वागत कर प्रसाद वितरण किया गया। रघु कुमार दास, कृष्ण कृपा दास, भागवत तत्व दास ने श्रद्धालुओं को देवउठनी एकादशी व कार्तिक माह की महिमा के बारे में बताया। साथ ही नववर्ष पर होने वाली शुक्रताल धाम की यात्रा के बारे में प्रचार किया गया। उन्होंने बताया कि अगली प्रभातफेरी 5 नवंबर बुधवार को कार्तिक माह की पूर्णिमा पर गोहाना रोड, प्रभु नगर व मिर्च मंडी में निकाली जाएगी। प्रभातफेरी में कृष्ण गोपाल दास, सहदेव प्राण दास, युग धर्मदास, बसंत, कृष्ण कुमार गर्ग, सुंदर सिंह, श्याम सिंह रावत, मास्टर जयभगवान, रमेश वत्स, चंद्रेश, वंदना, शिवानी, मंजू, कृष्णा, पार्वती मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें