फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भक्तों ने सुनी भक्त गोकर्ण और धुंधकारी की कथा

Tue, 17 Feb 2026 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
जीवन नगर में आयोजित भागवत कथा में प्रवचन करते कथाव्यास कैलाश चंद्र शास्त्री।  स्रोत : समिति
विज्ञापन
सोनीपत। हंसवाहिनी महिला मंडल की ओर से जीवन नगर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पास श्रीमद्भागवत कथा एवं होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को पहले दिन कथावाचक कैलाश चंद्र शास्त्री ने पहले दिन कलयुग में भागवत महिमा और संकीर्तन के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने भागवत भक्त गोकर्ण और उनके भाई धुंधकारी की कथा सुनाई। सुनाया कि धुंधकारी बुरे कार्यों में लिप्त था। उसकी अकाल मृत्यु के बाद वह प्रेत योनि में चला गया। गोकर्ण ने अपने भाई को मुक्ति दिलाने के लिए सूर्य भगवान के निर्देश पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया।
कथा श्रवण से धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति मिली। कथावाचक ने बताया कि मनुष्य को वैदिक रीति-नीति से कर्म और धर्म का पालन करना चाहिए। भाइयों को आपस में रंजिश नहीं रखनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान हंस वाहिनी महिला मंडल की प्रधान मीनाक्षी सिंह टंडन, उप प्रधान सरिता मिश्रा, रानी नायडू, चम्पा, नीलम, रेखा, मंजू, अनीता, सुदेश, पिंकी, प्रियंका, सोनिया, सीमा, मीनू, नेहा, कंचन, आशा, अर्चना भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें