फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मनाया, भजनों पर किया नृत्य

Fri, 12 Dec 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटाे 21- सोनीपत के मुरथल स्थित बाबा बिशनदास धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भजनों पर
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित बाबा बिशनदास धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन रहा। कथावाचक स्वामी सत्यदेव महाराज ने वीरवार को श्रीराम कथा व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग का वर्णन किया। मुख्य यजमान के रूप में रोहित गोयल व उनके परिवार ने शिरकत की। कथा की शुरुआत कथावाचक ने यजमान परिवार के साथ विधिवत भागवत की पूजा-अर्चना के साथ की।
विज्ञापन

स्वामी सत्यदेव महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाकर मर्यादा, सत्य व धर्म के पथ पर चलने के लिए श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। श्रीराम जन्म, उनके गुणों, माताओं के स्नेह व अयोध्या के लोक कल्याणकारी वातावरण का अतिशय भावपूर्ण वर्णन किया। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मनाकर माहौल को उल्लास से भर दिया। कथा में नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, के जयघोष से कथा पंडाल गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया और जय कन्हैया लाल के जयकारे लगाए। कृष्ण जन्म उत्सव पर कुलदीप गोयल ने परिवार के बच्चों को खिलौने व टॉफियां, केक, बिस्किट जैसी खाद्य सामग्री प्रसाद के रूप में वितरित की। कथा में प्रधान पवन गोयल, राजेश, प्रवीन, कृष्ण, सुशील गोयल, रजनी, कांता, मीना, रामबिलास गोयल, कमलेश, सुमन गुप्ता, पवन गोयल, दीपक, अनिल कुमार, राजिंद्र व नरेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें