29 मार्च की रैली को लेकर न्योता देने लोगों के बीच पहुंचे डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत : प्रवक्ता
गोहाना। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 29 मार्च को नई सब्जी मंडी में होने वाली धन्यवाद एवं विकास रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गोहाना इलाके के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा करेंगे। वह रविवार को गोहाना शहर में कई सभाओं में पहुंचकर लोगों को रैली का न्योता दिया।
बलराज नगर में डीएससी समाज की सभा में उन्होंने कहा कि गोहाना की जनता ने पहली बार कमल खिलाया है इसलिए मुख्यमंत्री इलाके में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए नई सौगात देंगे। गांव बागड़ू में यूपीएससी में 137वीं रैंक हासिल करने वाली मानसी डागर के सम्मानित किया।
मंत्री ने गांव बिचपड़ी पहुंचकर दुर्गा माता मंदिर में हवन और भंडारे में भाग लिया। महंत बलबीर दास और ग्रामीणों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। पंचायत समिति मुंडलाना की चेयरपर्सन सुशीला शर्मा की मौजूदगी में ग्रामीणों से विकास कार्यों पर बातचीत भी की।