फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास का बजट : गन्नौर और गोहाना में नए औद्योगिक केंद्र बनाने की घोषणा, खरखौदा आईएमटी का होगा विस्तार

Tue, 18 Mar 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सैनी की तरफ से पेश किए बजट में सोनीपत जिले को कई सौगात मिली हैं। नए फ्लाईओवर और बाईपास रोड बनाए जाने का प्रावधान है। खरखौदा की तर्ज पर गन्नौर और गोहाना में नए औद्योगिक केंद्र बनेंगे तो खरखौदा आईएमटी का विस्तार होगा। गोहाना से पानीपत तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा। जीटी रोड पर ट्रामा सेंटर की सुविधा मिलेगी तो राई में सार्वजनिक परिवहन को सशक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


बजट की घोषणाओं व प्रस्तावों में सोनीपत के अलग-अलग हिस्सों को तवज्जो दी गई है। सोनीपत में विकास का खाका खींचने के लिए नए फ्लाईओवर और बाईपास बनाने की घोषणा की गई है। गोहाना से पानीपत तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण किए जाने की भी घोषणा की गई है। नेशनल हाईवे-44 पर ट्रामा सेंटर की सुविधाएं देने की बात कही गई है। राई में सार्वजनिक परिवहन को सशक्त बनाने की बात कही गई है। सोनीपत में बहुचर्चित नए बस पोर्ट को भी मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद अब इसका निर्माण शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।

खास बात यह है कि बजट में सीएम नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि खरखौदा की तर्ज पर गन्नौर व गोहाना में भी नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होंगे। खरखौदा में विकसित किए जा रहे आईएमटी का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य, कृषि व शिक्षा में कई ऐसी घोषणाएं हुई हैं, जिनमें सोनीपत में नई सुविधाएं मुहैया करवाए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह मिली प्रमुख सौगात

औद्योगिक क्षेत्र :

गोहाना और गन्नौर में नए औद्योगिक केंद्र की स्थापना।

खरखौदा में आईएमटी के विस्तार के लिए बजट का प्रावधान।

एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए 50 करोड़ रुपये की निधि।

शहरी विकास के क्षेत्र में :

सोनीपत-गोहाना रेलवे लाइन के विस्तार की योजना।

खरखौदा में सड़क व पुलों के विस्तार के लिए विशेष बजट।

गन्नौर में नया बस टर्मिनल और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में निवेश।

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में

गन्नौर और राई में नए सरकारी स्कूलों के लिए बजट।

गोहाना में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की योजना।

सभी तहसीलों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का आधुनिकीकरण।

स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी और स्किल ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण।

दुर्घटना व आपातकालीन स्थितियों में बेहतर सेवा के लिए 70 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।

कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में :

सोनीपत में उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराने के लिए नया अनुसंधान केंद्र खुलेगा।

किसानों के लिए सब्सिडी बढ़ाने को 200 करोड़ रुपये का प्रावधान।

गन्नौर के आसपास मंडी सुविधाओं का विस्तार।

खरखौदा में अत्याधुनिक बीज परीक्षण केंद्र की स्थापना।

गन्नौर में कृषि उत्पादों के भंडारण के लिए नए कोल्ड स्टोरेज केंद्र का निर्माण।

परिवहन एवं यातायात सुधार के क्षेत्र में

सोनीपत में नए फ्लाईओवर और बाईपास रोड बनाने की घोषणा।

गोहाना से पानीपत तक एक्सप्रेस-वे निर्माण की योजना।

राई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सशक्त बनाने के लिए नई योजनाएं।

प्रदेश स्तरीय योजनाओं में सोनीपत की भागीदारी

बेहतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बजट का आवंटन।

ग्राम विकास योजना के तहत 3000 करोड़ रुपये की सहायता, जिसमें सोनीपत भी शामिल है।
यह भी खास

सोनीपत और गन्नौर में स्मार्ट सिटी सुविधाओं को अपग्रेड करने के लिए फंडिंग।

सोनीपत-गोहाना रेलवे लाइन का विस्तार और नए रेलवे स्टेशन के निर्माण की योजना।
नए बस टर्मिनल : गन्नौर में आधुनिक बस टर्मिनल का निर्माण।

खरखौदा में सड़क व पुलों का विस्तार : तेज यातायात और बेहतर जुड़ाव के लिए बजट का प्रावधान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें