फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव ऋषि नारद संतों, भक्तों के हैं मार्गदर्शक : आजाद सिंह

Sat, 02 May 2026 05:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के तिरंगा चौक पर देवऋ​षि नारद की जयंती मनाते मोर्चा सदस्य। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गोहाना रोड स्थित तिरंगा चौक पर शनिवार को आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने देवऋषि नारद की जयंती मनाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि गोहाना से पहुंचे मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह डांगी ने कहा देव ऋषि नारद ब्रह्माजी के मानस पुत्र और भगवान विष्णु के परम भक्त थे।
वे वेद पुराण, व्याकरण, ज्योतिष और योग के प्रकांड विद्वान थे। नारद जी को तीनों लोक में निर्बाध रूप से भ्रमण करने की शक्ति प्राप्त है। वे सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए प्रसिद्ध माने जाते हैं। उनके हाथ में वीणा रहती है। संगीत व भजनों के माध्यम से भक्ति का प्रसार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा देव ऋषि नारद संतों और भक्तों के मार्गदर्शक हैं जो संसार की मोह माया से ऊपर उठकर ईश्वर में ध्यान लगाने का संदेश देते हैं। वह हर समय नारायण-नारायण का जाप करते हुए भगवान विष्णु की महिमा का गुणगान करते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें