सोनीपत। कामी रोड स्थित काली माता मंदिर के पास तीन युवकों ने महिला का मोबाइल छीन लिया। भागते समय उनकी बाइक फिसल गई। पीड़िता ने एक आरोपी के पकड़ लिया लेकिन दो भाग निकले। सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया है।
ऋषि कॉलोनी निवासी सीमा ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह 1 मई की रात करीब 9 बजे बस स्टैंड से अपने घर जा रही थीं। जब वह कामी रोड पर काली माता मंदिर के पास पहुंची तो एक बाइक पर सवार तीन युवक आए उनका मोबाइल झपट लिया।
विज्ञापन
सीमा ने बताया कि मोबाइल जब आरोपी छीनकर भागने लगे तो उनकी बाइक फिसल गई। जिससे वह सड़क पर गिर गए। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। दो अन्य बाइक छोड़कर भाग गए। पकड़ा गया युवक झज्जर के बहादुरगढ़ की कबीरपुर बस्ती निवासी रवि है। गिरने से उसके हाथ-पैरों में चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पीडि़ता के परिजन मौके पर पहुंचे और पकड़े गए युवक व बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई शिवमुनि ने दो अन्य आरोपियों ढेहा बस्ती निवासी समीर व नितिन है। पुलिस ने मोबाइल बरामद करने के साथ ही तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।