फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनीपत में शिकायत करने पर भी नहीं बदले बिजली तार, लाइनमैन निलंबित; 63 में से आठ शिकायतों का निपटान

Fri, 29 Nov 2024 03:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

उपायुक्त ने कहा कि गोहाना, गन्नौर व खरखौदा उप मंडल स्तर के लिए शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित शिकायतों के लिए नगर निगम, नगर परिषद व नगरपालिका कार्यालयों में भी समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है।
विज्ञापन
सोनीपत डीसी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में खंभे पर लगे मीटर से घर में जा रहे बिजली तार जलने के मामले में शिकायत करने के बावजूद समाधान करने पर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को संबंधित लाइनमैन को निलंबित करने के आदेश दिए। उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय में आयोति समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुन रहे रहे थे। इस दौरान फौजी कॉलोनी निवासी कैप्टन जगबीर सिंह की शिकायत की सुनवाई करते लाइनमैन को निलंबित करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


लघु सचिवालय में शुक्रवार को लगे समाधान शिविर में उपायुक्त ने जनसमस्याएं सुनी। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने 63 शिकायतों की सुनवाई की। जिनमें से आठ शिकायतों का मौके पर समाधान करवाया। 55 शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभागों में भेजा गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर कोई व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आता है तो उस पर तुरंत कार्यवाही करें। सभी संबंधित विभागाध्यक्ष स्वयं समाधान शिविर में उपस्थित रहें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को जब समाधान के लिए संबंधित विभागों में भेजा जाए तो उस पर विभाग तुरंत कार्यवाही करें, अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

समाधान शिविर के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि गोहाना, गन्नौर व खरखौदा उप मंडल स्तर के लिए शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित शिकायतों के लिए नगर निगम, नगर परिषद व नगरपालिका कार्यालयों में भी समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, नगराधीश रेणुका नांदल, सहायक पुलिस आयुक्त मलकीत सिंह, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें