फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उपायुक्त ने खेड़ी तगा के सरपंच के खिलाफ बैठाई जांच

Tue, 18 Mar 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव खेड़ी तगा में एक महिला के गरीबी रेखा से नीचे होने के बावजूद मकान निर्माण के लिए भेदभाव करने के आरोप में उपायुक्त ने गांव के सरपंच के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सरपंच वेदप्रकाश के खिलाफ ग्राम पंचायत की तरफ से करवाए गए विकास कार्यों में अनियमितता बरतने की भी शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतकर्ता शीला देवी ने पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार से की थी। शीला देवी ने बताया कि सरपंच की तरफ से चुनावी रंजिश रखते हुए उन्हें मकान निर्माण के लिए आर्थिक मदद नहीं दिलवाई जा रही, जबकि सरकार की तरफ से उन्हें पात्र माना गया है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पंचायत मंत्री ने उपायुक्त को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस पर उपायुक्त मनोज कुमार ने विकास एवं पंचायत विभाग को सरपंच वेदप्रकाश की तरफ से करवाए गए विकास कार्यों की जांच के लिए रिकॉर्ड मंगवा कर जांच रिपोर्ट उन्हें सौंपने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें