फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त व पुलिस आयुक्त ने किया एसआरएम यूनिवर्सिटी का दौरा

Thu, 06 Nov 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एसआरएम यूनिवर्सिटी में 7 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर पुलिस आयुक्त ममता सिंह और उपायुक्त सुशील सारवान ने बुधवार को यूनिवर्सिटी का दौरा कर सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि उप-राष्ट्रपति के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी परिसर व आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि प्रशासनिक और यूनिवर्सिटी स्तर पर सभी तैयारियां समय पर पूरी की जा रही हैं ताकि समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
इस मौके पर डीसीपी प्रबीना पी, एसआरएम यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. परमजीत एस जसवाल, रजिस्ट्रार प्रो. वी सेमुअल राज, एसीपी अजीत कुमार सहित संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें