सोनीपत। राई थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अगवा करने के मामले में आरोपी राई निवासी रामबीर उर्फ काला उर्फ विकास को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 31 अक्तूबर को एक युवक ने थाना राई में शिकायत दी थी कि उसकी बहन घर से लापता है। उसे शक है कि काला नामक युवक उसकी बहन को लेकर गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ और लीगल एड से काउंसलिंग करवाई।