फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गंदे पानी की समस्या पर विभाग की कार्रवाई, डेयरी संचालकों के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
40 डीएलएफ कॉलोनी में सीवर में गोबर बहाने पर कनेक्शन काटते जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व मौक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रोहतक। शहर के जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डीएलएफ कॉलोनी में गंदे पानी की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। लोगों की शिकायतों पर विभाग ने यहां डीएलएफ चौक स्थित दो डेयरियों के सीवर कनेक्शन बंद कर दिए। निरीक्षण के दौरान टीम के साथ वार्ड पार्षद मुक्ता नागपाल व दीपक नागपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जांच के लिए कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार की ओर से तीन स्थानों पर पाइपलाइन खोलकर कार्य शुरू करवाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि गैस पाइपलाइन डालने के लिए गड्ढे खोदकर काम किया गया था, जिसके बाद यह समस्या उत्पन्न हुई। इन क्षेत्रों में सीवरेज भी भरे पाए गए।
कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार ने कहा कि विभाग का प्रयास है कि शीघ्र ही डीएलएफ कॉलोनी को गंदे पानी की समस्या से पूरी तरह मुक्त करवाया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि डेयरियों के संचालक गोबर को सीधे सीवर में बहा देते थे, जिसके कारण डीएलएफ कॉलोनी का सीवर बार-बार जाम हो जाता था और नतीजतन क्षेत्र में गंदे पानी की मिलावट की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिसके बाद संचालकों के कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें