फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उपमंडल नागरिक अस्पताल में कार्ड टेस्ट से डेंगू जांच की सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में अब संदिग्ध मरीजों की डेंगू जांच शुरू कर दी गई है। जिन मरीजों में डेंगू के लक्षण दिखाई देते हैं, उन मरीजों की कार्ड टेस्ट से डेंगू जांच की जा रही है। डेंगू मिलने पर गांव खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है। जिससे डेंगू की पुष्टि होने पर मरीज का इलाज शुरू किया जा सके। अस्पताल में छह बेड का डेंगू वार्ड तैयार किया गया है, लेकिन अभी तक कोई मरीज दाखिल नहीं है।
विज्ञापन

चिकित्सका अधिकारी डाॅ. नरेश का कहना है कि मानसून सीजन में हवा में नमी बढ़ जाती है। नालियों, बगीचे व छतों पर पानी का जमाव हो जाता है। इसमें मच्छर पनपने का अंदेशा बढ़ जाता है। अगस्त और सितंबर तक मच्छर का प्रसार तेजी से होता है। ऐसे में यदि लोग कुछ सावधानी रखते हैं तो इससे काफी हद तक बचा जा सकता है। एडीज मच्छर के काटने के तुरंत बाद आपको इसका पता नहीं चलता है, बल्कि करीब तीन से पांच दिन बीतने के बाद ही लक्षण दिखाई देने शुरू होते हैं। अस्पताल में रोजाना 20 से 30 मरीज बुखार से ग्रस्त होकर पहुंच रहे हैं। जिनकी सीबीसी जांच की जा रही है और प्लेटलेट्स कम होने पर डेंगू जांच के लिए सलाह दी जाती है।


नागरिक अस्पताल में कार्ड टेस्ट के माध्यम से डेंगू की जांच शुरू कर दी है। डेंगू मिलने पर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आज में रेफर कर दिया जाता है। नागरिक अस्पताल में छह बेड का डेंगू वार्ड भी बनाया है। यदि डेंगू का मरीज मिलता है और उसे अस्पताल में दाखिल करने की आवश्यकता पड़ती है तो वार्ड में दाखिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, उपमंडल नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें