फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में छह केस मिले

Fri, 22 Aug 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29: सोनीपत के गांव लिवान में हौज में भरे पानी में लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। स्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बारिश के सीजन में डेंगू व वायरल बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। एक सप्ताह में अब तक डेंगू के छह केस मिल चुके है। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 22 हो गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। विभाग की टीमें लगातार घर-घर जाकर एंटी लार्वा अभियान चला रही है। पानी में लार्वा मिलने के बाद हौज, ड्रम व अन्य बर्तनों को खाली कराया जा रहा है।
मौजूदा समय में वायरल बुखार के मरीज काफी संख्या में मिल रहे है। वहीं डेंगू, मलेरिया भी अपना प्रकोप दिखा रहा है। विभाग की टीम घर-घर जाकर मलेरिया जांच के लिए मरीजों के रक्त के नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेज रही है।
विज्ञापन

साथ ही मरीजों को डेंगू की जांच के लिए उन्हें नागरिक अस्पताल व महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रही डेंगू लैब में रक्त के नमूने देने देने की सलाह दी जा रही है। उन्हें डेंगू व मलेरिया से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक सप्ताह में छह नए मरीज डेंगू बुखार से ग्रस्त मरीजों की रिपोर्ट दी गई है। बढ़खालसा, गन्नौर, कालूपुर, महावीर कॉलोनी व फिरोजपुर बांगर क्षेत्र में डेंगू के मरीज मिले हे।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। क्वाइल, क्रीम या तेल का उपयोग करना चाहिए। यदि कोई लक्षण मिलते हैं तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं। विभाग की 168 टीमों की ओर से घर-घर जाकर मच्छरों के लारवा की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन

एक सप्ताह में डेंगू के छह केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की 168 टीमें घर-घर जाकर पानी में लारवा की जांच कर रही है। विभाग की तरफ से एंटी लारवा का भी छिड़काव करवाया जा रहा है। -डाॅ. योगेश गोयल, जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें