फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली मीटर घरों से बाहर निकाले जाने की कार्रवाई रोकने की मांग

Wed, 19 Feb 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखाैदा। गांव सिसाना के लोगों ने मंगलवार को उपमंडल कार्यालय में पहुंचकर बिजली मीटर घरों से बाहर निकाले जाने की कार्रवाई रोकने की मांग की। ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार अशोक कुमार को अपना मांगपत्र सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि वह म्हारा गांव-जगमग गांव योजना से जुड़ना नहीं चाह रहे हैं, ऐसे में उनके घरों से बिजली मीटर बाहर न निकाले जाएं।
विज्ञापन


ग्रामीण आजाद, राकेश, सावित्री, सुदेश, राजबीर, कृष्ण, प्रमिला, सरोज ने कहा कि बिजली निगम की तरफ से उनके गांव में घरों से मीटर बाहर निकाले जा रहे हैं। वह इस योजना का लाभ लेना ही नहीं चाहते हैं, लेकिन निगम की तरफ मीटर बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। इससे लोगों में इस कार्रवाई को लेकर रोष है। ग्रामीणों ने इस मांगपत्र के माध्यम से बिजली निगम की इस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान इंद्रा, सरोज, ओमी, गीता, सुदेश, कमलेश, मुकेश, सुनीता सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें