फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हिंदुओं के उत्पीड़न पर रोक की मांग

Mon, 02 Dec 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर रोक लगाने और चिन्मय कृष्णदास की रिहाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद सतनाली इकाई ने राष्ट्रपति के नाम उप तहसीलदार कार्यालय के क्लर्क राजेश को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विहिप प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार बताया कि पांच माह से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, उनकी संपत्ति को लूटा जा रहा है। मंदिरों में मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की जा रही है। अमानवीय कृत्य को रोकने के लिए बांग्लादेश में कोई प्रयास नहीं कर रहा है। ऐसे में कई अल्पसंख्यकों की मौत हो चुकी है।
मांग है कि भारत सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं के दमन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करे। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रवीन कुमार,अधिवक्ता पवन शेखावत, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें