खरखौदा। औचंदी बार्डर से राजस्थान के धार्मिक स्थल खाटू श्याम और सालासर बालाजी धाम के लिए हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की गई है। इस संबंध में डॉ. प्रदीप वत्स ने मंगलवार को चंडीगढ़ में रोडवेज के महानिदेशक धीरेंद्र खड़गटा से मुलाकात की। महानिदेशक ने इस रूट पर जल्द बस सेवा शुरू करने की आश्वासन दिया।
डॉ. प्रदीप वत्स ने बताया कि औचंदी बार्डर आसपास के गांवों और आवासीय क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र है। इसके पास खरखौदा की आईएमटी सहित कई औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। यहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटू श्याम और सालासर बालाजी धाम जाते हैं।
उन्होंने बताया कि फिलहाल औचंदी बार्डर या उत्तर-पश्चिम दिल्ली से इन धार्मिक स्थलों के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। यात्रियों को रास्ते में बस बदलनी पड़ती है। सीधी बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और किफायती परिवहन मिल सकेगा।