फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वर्ष 2009 में बनी प्लाॅट आवंटन सूची लागू करने की मांग

Tue, 08 Apr 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20- सोनीपत के खरखौदा के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के बाहर रोष जताते गांव सिलाना के ग्र
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिलाना के ग्रामीणों ने वर्ष 2009 में बनी प्लाॅट आवंटन सूची को लागू करने की मांग की। सोमवार को काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुराने रिकॉर्ड के अनुसार पात्र लोगों को प्लॉट देने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2009 में गांव के करीब 200 लोगों के नाम आवंटन सूची में दर्ज किए गए थे, लेकिन जब प्लाॅट देने की प्रक्रिया शुरू हुई तो किसी विवाद के कारण मामला अधर में लटक गया। ऐसे में प्लॉट अलॉट नहीं हो सके। अब ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों पुरानी सूची को दोबारा अमल में लाया जाए और पात्र लोगों को उनका हक दिया जाए। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आस्था गर्ग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्कालीन पटवारी, ग्राम सचिव, सरपंच व कमेटी सदस्यों को नोटिस जारी कर रिकाॅर्ड सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभाग के पास ऐसी कोई सूची या आवंटन आदेश उपलब्ध नहीं है। यदि जांच में सभी दस्तावेज उपलब्ध हो जाते हैं और उच्च स्तर से अनुमति मिलती है तो पात्रता सूची के अनुसार योग्य लोगों को प्लाॅट देने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

फोटो 20- सोनीपत के खरखौदा के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के बाहर रोष जताते गांव सिलाना के ग्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें