फोटो: सोनीपत में ककराेई चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकते एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के कार्
- फोटो : Archive
सोनीपत। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के आह्वान पर बुधवार को ककरोई चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। इससे पहले एसयूसीआई के कार्यकर्ताओं ने सीईसी को बर्खास्त करने और एसआईआर पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने महलाना चौक से ककरोई चौक तक जुलूस निकाला।
एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) सचिव मंडल सदस्य ईश्वर सिंह राठी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और एसआईआर के कारण बड़ी संख्या में मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है। संगठन के नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है।
उनके अनुसार महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान एआईयूटीयूसी के राज्य सचिव हरि प्रकाश, जिला कमेटी सदस्य देवेंद्र सिंह, जयकरण दहिया, राजबीर सिंह, निरंजन, राज सिंह, रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, जयभगवान, राजपाल, मास्टर नफे सिंह मलिक और मुख्तयार खान मौजूद रहे।