सोनीपत। फाजिलपुर बिजलीघर में शनिवार को हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्यों ने बैठक कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि निलंबित किए गए अधीक्षण अभियंता (एसई) गीतूराम तंवर से संबंधित सभी आरोपों एवं शिकायतों की निष्पक्ष जांच किसी सक्षम प्राधिकरण, एजेंंसी से कराई जाए।
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि संगठन कार्यस्थल पर गरिमामय, सम्मानजनक एवं पेशेवर वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार के अनुचित, अमर्यादित या अपमानजनक आचरण को किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होेंने कहा कि मांगे पूरी होने तक हर रोज शाम पांच बजे फाजिलपुर कॉम्प्लेक्स में गेट मीटिंग जारी रहेगी। इस दौरान कपिल कौशिक, प्रवीन कुमार, राजेश जाखड़, अश्वनी कौशिक, रूपेश गहलावत, मनीष लाम्बा, रणबीर देशवाल, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।