फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील आज करेंगे इंतजार, फिर करेंगे आरपार

Tue, 01 Nov 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना
विज्ञापन
गोहाना को जिला बनाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे वकील। - फोटो : sonipat
विज्ञापन
गोहाना को जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के धरने को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अध्यक्ष उमेश शर्मा व कई अन्य संगठनों ने समर्थन दिया। सोमवार को वकीलों का धरना सातवें दिन में प्रवेश कर गया है। एसोसिएशन ने एलान किया है कि अगर स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम ने गोहाना को जिला बनाने की घोषणा नहीं की तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को पंडित उमेश कुमार शर्मा अपने साथियों के साथ वकीलों द्वारा दिए जा रहे धरना स्थल पर पहुंचे तथा गोहाना को जिला बनाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार भी अन्य सरकारों की तरह गोहाना की अनदेखी कर रही है। उन्होंने बार एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि जो भी आंदोलन करेंगे, वह साथ रहेंगे। सातवें दिन राजेश्वर शर्मा, संजय सैनी, जगदीश बैरागी, नवीन कुमार, सुदर्शन चहल, धज्जाराम नरवाल, आशीष मलिक, मुनीष मलिक, कृष्ण मलिक, राजीव चोपड़ा, मीना हुड्डा, महावीर प्रसाद व रामफल मोर क्रमिक अनशन पर रहे।

यह कह रहे हैं वकील
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयसिंह देशवाल व पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद का कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं करेगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि एक नवंबर को स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गोहाना को विशेष सौगात देंगे। इसलिए बार एसोसिएशन स्वर्ण जंयती समारोह का इंतजार करेगी। इसके बाद आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं, गामड़ी गांव के सरपंच देवेंद्र मलिक ने भी गोहाना को जिला बनाने की मांग का समर्थन किया। इस मौके पर ग्रामीण जोरासिंह, जगत सिंह, बलजीत, जावेद, जगबीर सिंह व बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें