फोटो 34. सोनीपत के राई स्थित बिजली कार्यालय में उपमंडल अभियंता रविंद्र पंवार को मांगपत्र सौंप
सोनीपत। गांव भैरा बांकीपुर में बिजली समस्या के समाधान कराने के लिए सरपंच प्रतिनिधि जयराम शर्मा ने उपमंडल अभियंता रविंद्र पंवार को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि बैकवर्ड मोहल्ला और मंदिर के पास ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के चलते लगातार बिजली के कट लग रहे हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ऐसे में वहां पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाए।
पुराने तारों को हटवाकर नई केबल बिछाई जाए। जिससे हवा के दौरान तारों के आपस में टकराने के कारण निकलने वाली चिंगारी से लोगों को राहत मिल सके। साथ ही मंदिर चौक के पास रखे ट्रांसफार्मर को खाली जमीन पर रखे जाए। इस पर उपमंडल अभियंता ने जल्द निरीक्षण के बाद समस्या का निवारण कराने का आश्वासन दिया। संवाद