फाेटो 13: सोनीपत के खरखौदा स्थित एसडीएम कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे जगत सिंह। पाठक
खरखौदा। सिसाना गांव के रहने वाले व्यक्ति ने तहसीलदार को शिकायत देकर जमीन की पैमाइश करवाने की मांग की है। व्यक्ति का कहना है कि वह अपने मकान की झुकी हुई दीवार को तोड़कर दोबारा बनवा रहे हैं लेकिन उसे ऐसा करने से परिवार के सदस्यों ने ही रोक दिया है। वहीं, इस जमीन पर न्यायालय से स्टे होने की बात कही।
व्यक्ति ने कहा कि जहां पर उनके मकान की दीवार है वहां पर स्टे नहीं है ऐसे में उक्त जमीन की पैमाइश करवाई जाए। जगत सिंह का कहना है कि उनके मकान की एक दीवार गिरने वाली थी। उसे वह तोड़कर जब दोबारा बनाने लगे तो परिवार के सदस्यों ने रोक दिया। उक्त जमीन स्टे होने की बात कही। तहसीलदार मनोज कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।