फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों के साथ अन्य की संलिप्तता की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में गैंगवार के चलते कैदी जगबीर की हत्या के मामले में उसके भाई कृष्ण ने बंदियों के साथ ही अन्य बाहरी लोगों की संलिप्तता का शक जताया है। कृष्ण का आरोप है कि जगबीर की गिरफ्तारी के साथ ही उसकी हत्या की तैयारी शुरू कर दी गई थी। इसको लेकर जेल में जाकर बंदियों से मुलाकात कर हत्या की साजिश रची गई। हत्या में जेल प्रशासन की संलिप्तता का पता लगाकर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही चार अन्य लोगों पर शक जाहिर किया है।
विज्ञापन

जेल में गैंगवार में मारे गए जगबीर के बड़े भाई कृष्ण ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे शिकायत की। उसने जेल विभाग, डीजी जेल, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी है। पुलिस को मामले में जांच कर अन्य को नामजद करने की मांग की है। कृष्ण कुमार ने बताया कि अवैध हथियार में जगबीर के गिरफ्तार होने के साथ ही उनके विरोधी सक्रिय हो गए थे। उन्होंने अपने संपर्क के लोगों को जेल में भेजा। वह जेल में कई बंदियों से मुलाकात करने गए थे। जगबीर की हत्या की साजिश को अंजाम देने की पूरी तैयारी करने के बाद ही वह जेल से बाहर आए थे।
कृष्ण की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए जेल से 17 फरवरी के बाद की सीसीटीवी फुटेज ली जाएगी। जिन लोगों पर कृष्ण ने आरोप लगाए हैं, उनकी जेल जाने की भी जांच की जाएगी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस उनकी जेल के आसपास मौजूदगी की भी जांच कर रही है। इससे पुलिस को गैंगवार और हत्या के मामले में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन

रात को किया गया अंतिम संस्कार
जगबीर का शव लेकर परिजन रविवार रात को गांव पहुंचे थे। शव का रात में ही गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें