सोनीपत। राई हलके की विधायक कृष्णा गहलावत ने शुक्रवार कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने विधायक से उनके गांव-कॉलोनी में पेयजल समस्या, दूषित पानी निकासी संबंधी समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की।
विधायक ने मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर लोगों की समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए।
बहालगढ़ पंचायत से सरपंच राजेश ने बताया कि बहालगढ़ में पेयजल की बड़ी समस्या है, गांव में लगाए गए सरकारी ट्यूबवेल का पानी गर्म व पीने योग्य नहीं है। पानी का टीडीएस ज्यादा होने से बीमारियों को बढ़ावा मिल रहा है।
गांव में सीवर लाइन नहीं होने से नालियां गंदगी से अटी रहती हैं। विधायक ने ग्रामीणों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वहीं गांव पतला से छोटू, सीताराम, सतबीर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को आवास दिलाने, बिंदरौली के ग्रामीणों ने गांव में पार्क बनवाने, मच्छरौला के ग्रामीणों ने आंबेडकर भवन, धर्मवीर, जयवीर ने गांव में फिरनी के निर्माण की मांग की।
वहीं, योगी समाज ने गोरखनाथ जयंती कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विधायक का आभार जताया। दरबार में सरपंच संजय, चांद मुरथल, रविंद्र दिलावर, आनंद पहलवान, सचिन, नरेंद्र वर्मा, अमरजीत, शीलू, प्रमोद, पंडित सतपाल, प्रकाश आंतिल, प्रवेश सेवली मौजूद रहे।