फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नालाें की सफाई और गीता भवन क्षेत्र में ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग

Thu, 23 Jul 2026 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सेक्टर-14 स्थित कार्यालय पर वीरवार को विधायक निखिल मदान से मुलाकात कर सोनीपत समाज पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। बैठक के दौरान गीता भवन क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने की मांग उठाई।
विधायक ने इस मांग पर सहमति जताते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बैठक में क्षेत्र के सभी नालों की नियमित एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित कराने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन

बिजली निगम के सहायता केंद्र में उपभोक्ताओं के फोन समय पर उठाने व बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। विधायक ने सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इस दौरान सोनीपत समाज पंचायत के संयोजक संजय सिंगला, सह संयोजक अशोक खत्री, गीता भवन मार्केट एसोसिएशन (रेलवे रोड–जंडी रोड) के प्रधान जतिन डेंबला, कच्चे क्वार्टर से नरेश छाबड़ा व डॉ. धर्मवीर नांदल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें